01जेएनडी14 : शहर के एक बैकेंट हॉल में लगा डीजे। संवाद
जींद। शादी के सीजन से के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। इस बार सबसे ज्यादा परेशानी डीजे, रथ, हलवाई और कैटरिंग सर्विस की बुकिंग को लेकर देखने को मिल रही है। एकादशी पर शहर के सभी बैंकेट हॉल और मैरिज पैलेस बुक है।
कई युवक और युवतियाें का सपना था कि वो तारों की छांव में शादी करें लेकिन मैरिज पैलेस की बुकिंग न होने के कारण उनको दिन में ही शादी करनी पड़ी। नवंबर से दिसंबर के बीच करीब 20 से ज्यादा शुभ मुहूर्त हैं।
बाजारों में मिठाई और शादी से जुड़ी सामग्रियों की बिक्री भी चरम पर है। गहने, कपड़े, सजावट की वस्तुओं से लेकर ब्यूटी पार्लर तक में एडवांस बुकिंग चल रही है।
डीजे है शादी की रौनक
कई परिवार ऐसे हैं जिनकी शादी की तारीख तय होने के बाद भी डीजे की बुकिंग नहीं हो पाई है। डीजे संचालकों का कहना है कि शादी के चलते लोगों ने पहले से बुकिंग करवा ली है। कई लोग तो दूसरे शहरों से डीजे ला रहे हैं। इसी प्रकार दूल्हे के लिए रथ और बग्गियों की बुकिंग तेज हो रही है। रथ संचालकों के अनुसार इस बार पारंपरिक और लाइटिंग से सजे रथों की मांग दोगुनी हो गई है। लोग आधुनिक डिजाइन के रथों की बुकिंग महीनों पहले कर रहे हैं। रथ संचालकों का कहना है कि नवंबर के पहले ही हफ्ते तक लगभग सभी तारीखें फुल हो चुकी हैं।
नहीं मिल रहे हलवाई व कैटरिंग
शहर में हलवाइयों की कमी के कारण दूसरी जगह से कैटरिंग वालों को बुलाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि ऑर्डर इतने ज्यादा हैं कि वे एक ही दिन में दो-दो शादियों का काम संभाल रहे हैं। फिलहाल हलवाइयो और कैटरिंग वालों ने ऑर्डर लेने बंद कर दिए है।