फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के साथ छल : दीपेंद्र हुड्डा

Sun, 02 Nov 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी16 : शादी में पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा दिवस के अवसर पर भाजपा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना लागू कर एक बार फिर प्रदेश की महिलाओं के साथ बड़ा छल किया है। यह बात उन्होंने जींद में लक्ष्य प्लांट के मालिक बलजीत रेढू की लड़की की शादी समारोह में कही।
विज्ञापन

बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि प्रदेश की हर महिला को 2100 रुपये दिए जाएंगे लेकिन अब यह योजना सिर्फ पांच से सात लाख महिलाओं तक सीमित कर दी गई है। जब वादा हर महिला से किया था तो अब शर्तें क्यों लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गारंटी सिर्फ चुनाव तक चलती हैं उसके बाद उनकी कोई वारंटी नहीं रहती।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था हो या प्रशासनिक व्यवस्था हो अफसरशाही बेलगाम है। हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। हरियाणा में बड़े स्तर पर फिरौती राज चल रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की रिपोर्ट और आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। हरियाणा में संगठित अपराध चरम पर है। 60 से अधिक बदमाशों के गैंग सक्रिय हैं जो हत्या, लूट, डकैती और फिरौती जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हरियाणा को गैंगस्टर मुक्त बनाने का काम किया था।
हुड्डा सरकार के समय अच्छी कानून-व्यवस्था के कारण हरियाणा में उस समय सबसे ज्यादा निवेश आया। बीजेपी ने 11 साल में प्रदेश के विकास को ही नहीं बल्कि प्रदेश की राजनीति को भी पटरी से उतार दिया है। इस दौरान सांसद जय प्रकाश जेपी, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें