फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई, गिराए निर्माणधीन मकान

विज्ञापन
हैबतपुर में अवैध कॉलोनी में निर्माणधीन मकानों को जेसीबी से गिराते हुए। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार विभाग ने वीरवार को शहर के नजदीक 15 एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनियों से कब्जा हटवाया। इसमें हैबतपुर के नजदीक छह एकड़, निर्जन में आठ और पिंडारा में एक एकड़ में काटी गई कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की। इन सभी के खिलाफ अवैध रूप से कॉलोनी काटे जाने के आरोप में विभाग ने पुलिस में शिकायत भी दी हुई थी।
विज्ञापन

वीरवार को जिला नगर योजकार अधिकारी सुनैना, ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ धर्मबीर खर्ब, सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल ने अपनी टीम के साथ हैबतपुर गांव में छह एकड़ में काटी गई कॉलोनी और इसमें निर्माण के लिए लगाई गई 44 मकानों की नींव को तोड़ दिया। इसके अलावा निर्जन गांव में आठ एकड़ में एक वर्ष पहले कॉलोनी काटी गई थी। पिंडारा में एक एकड़ में भी अवैध कॉलोनी काटी गई थी। इन सभी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए जिला टाउन एंड प्लानिंग विभाग ने अवैध कब्जों को हटवाकर इस जगह को कब्जा मुक्त करवा दिया। जिस जमीन पर यह कॉलोनियां काटी गई थीं यह शहर से दूर व खेती के प्रयोग में होने वाली जमीन थीं। इस पर विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से कॉलोनियों के लिए मिट्टी डालकर बनाई गई गलियों व जिन मकानों में नींव भरी हुई थी उनको गिरा दिया। इसके अलावा इन कॉलोनियों के बाहर अवैध होने का बोर्ड भी प्रशासन ने पहले ही लगाया हुआ था, ताकि कोई यहां पर प्लाट खरीदकर मकान न बनाए।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें