28जेएनडी09-नशा मुक्ति अभियान के तहत छोटूराम किसान महाविद्यालय से जागरूकता रैली निकालते हुए विद्
जींद। छोटू राम किसान महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैली और पौधरोपण कार्यक्रम किए गए। प्राचार्य डॉ. कुलबीर रेढू ने कहा कि नशा एक मीठा जहर है जो व्यक्ति को धीरे-धीरे खत्म करता है। साथ ही परिवार, समाज और देश का भी नुकसान करता है।
जागरूकता रैली रेड रिबन क्लब की संयोजिका डॉ. मीनाक्षी ने संत नगर में निकाली गई। विद्यार्थियों की ओर से आमजन को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। पौधरोपण के दौरान भी विद्यार्थियों को बताया गया है कि जैसे हम पौधे को पानी और खाद से सींचते हैं, वैसे ही शरीर को नशा से दूर रखकर स्वस्थ व निरोगी रह सकते हैं। इस मौके पर डॉ. जगबीर सिंह, डॉ. अंजू लाठर और प्रो. संजय खर्ब भी मौजूद रहे।