फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न विभागों की रिपोर्ट से एडीसी नहीं हुए संतुष्ट, लगाई फटकार

विज्ञापन
विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण करते एडीसी साहिल गुप्ता व एसडीएम डॉ. आनंद कुमार शर्मा। स? - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों। मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना को लेकर मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में शिविर लगाया गया। इसमें मुख्यातिथि एडीसी साहिल गुप्ता ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता एसडीएम डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने की। शिविर में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए 20 विभागों ने काउंटर लगाए।
विज्ञापन

एडीसी साहिल गुप्ता ने मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से योजना को लेकर रिपोर्ट मांगी। एडीसी ने अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया और शिविर लगातार बुधवार को भी लगाने के आदेश दिए। उन्होंने भविष्य में अधिकारियों व कर्मचारियों को आगाह किया कि वह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। वह कुछ दिनों बाद फिर से विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। यदि उसमें कोई लापरवाही मिली तो संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लागू की गई है। इसके तहत 18 विभागों की 40 योजनाएं लागू की गई हैं। जिला प्रशासन ने पूरे जिले में सर्वे करवाया था। इसमें जींद के 2500 और सफीदों के 600 लोग पात्र पाए गए थे। प्रदेश के हर व्यक्ति को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया जाना है और उनकी आय एक लाख से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये करनी है। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलकर काम करना होगा, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें