जींद। भिवानी रोड पर बिना अनुमति व पूरे दस्तावेजों को चल रही एक कूलर फैक्टरी पर आयकर विभाग, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व नगरपरिषद की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। आरोप है कि कूलर फैक्टरी के लिए न तो अनुमति ली गई और न ही इसका आयकर विभाग में कोई रिकार्ड है। ऐसे में टीम को फैक्टरी के मालिक तो मौके पर नहीं मिले, लेकिन वहां नोटिस दे दिया है। अब नोटिस के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम के अलावा कराधान विभाग के ईटीओ नरेश अहलावत भी मौजूद रहे। रविंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि भिवानी रोड पर बिना उचित दस्तावेजों व अनुमति के फैक्टरी चलाई जा रही है। यहां जांच करने टीम पहुंची तो फैक्टरी के मालिक यहां नहीं मिले। इस पर कंपनी में नोटिस दिया गया है।