फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म पर आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी भिवानी जिले के गांव बापोड़ा निवासी तांत्रिक सोमबीर उर्फ कालू को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी भिवानी जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट शुरू कर दी थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी ससुराल में सोमबीर उर्फ कालू नामक युवक आता रहता था जोकि तांत्रिक है। एक बार वह साथियों के साथ उसकी ससुराल आया और सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पति, सास, ससुर तथा तांत्रिक सोमबीर उर्फ काला समेत पांच अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी सोमबीर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें