फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दो सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन छीनने के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पानीपत के सौदापुर निवासी बुजुर्ग बिशबंरलाल को नये बस अड्डे पर नशीला पदार्थ मिला जूस पिलाकर सोने की दो अंगूठी, मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप दो अज्ञात युवकों पर लगाया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बिशंबरलाल ने बताया कि वह देशी वैद्य है। कई तरह की बीमारियों की दवाई पिछले लगभग 40 साल से देता है। इसी बात का फायदा उठाकर उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि वह सौदापुर से ही रिंकू बोल रहा है और उसका कोई जानकार जींद में बीमार है। उसको दवाई दिलवानी है। वह उस अज्ञात युवक की बातों में आ गया और बस में बैठकर जींद जाने लगा। इस दौरान उसको जामनी आने के लिए कहा। जब वह बस से जामनी अड्डे पर उतरा तो वहां पर दो युवक मिले जिनमें एक ने खुद को रिंकू बता रहा था। वे दोनों उसको जामनी अड्डे से जींद के नये बस अड्डे के पास एक खाली प्लाट में लेकर गए जहां पर उसको जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर मारपीट की और सोने की दो अंगूठी, मोबाइल फोन व 500 रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद उन्होंने इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें