फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर कैंची से हमला कर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा में 31 मार्च को घर में घुसकर दंपती पर कैंची से हमला कर हत्या करने के आरोपी विजय को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाने में दी शिकायत में स्थानीय निवासी कुलदीप ने बताया कि उसकी पत्नी को पड़ोसी विजय गंदे इशारे कर रहा था। जब वह अपनी पत्नी के साथ 30 मार्च को उसके घर उलाहना देने के लिए विजय के घर गया तो उसने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। 31 मार्च को विजय अपने साथी साहिल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर आया। विजय अपने साथ कपड़ा काटने वाली कैंची लिया हुआ था। उसने घर में घुसकर उस पर कैंची से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी बीचबचाव करने के लिए आई तो उसने उस पर भी कैंची से वार कर दिया। कुलदीप ने बताया कि दोनों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान डेढ़ माह बाद उसकी पत्नी की 14 मई को मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि हत्या के आरोपी विजय को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें