फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना सैंपल देने और टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों को अब नहीं सताएगी धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना सैंपल देने और टीका लगवाने के लिए आने वाले लोगों को अब धूप में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। इन दोनों ही जगह पर सेवा भारती संस्था ने लोगों की सुविधा के लिए शेड बनाकर नागरिक अस्पताल को भेंट किया है। अब लोग शेड के नीचे खड़े होकर आराम से अपना नंबर आने का इंतजार कर सकते हैं। सेवा भारती संस्था ने पहले दो दिन यहां पर टेंट लगाया था। लेकिन स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने उन्हें पक्का शेड बनवाने के लिए कहा। इसके बाद संस्था ने एक लाख 80 हजार रुपये खर्च करके यहां लोहे का शेड बनवा दिया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के फ्लू कॉर्नर में लोग कोरोना जांच के लिए सैंपल देने आते हैं। यहां जगह की कमी होने के कारण लोगों की भीड़ लगी रहती है। यदि लोग बाहर निकलते तो धूप में खड़ा होना पड़ता। इसी प्रकार टीकाकरण के लिए लंबी-लंबी लाइन लग जाती थी। लोगों को धूप में खड़ा होना पड़ता था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन सेवा भारती के पदाधिकारी जब टीकाकरण के लिए आए तो उनको यहां पर लोगों की एक स्थान पर भीड़ मिली। उन्होंने इसे दूर करने के लिए यहां पर टेंट लगवा दिया। टेंट का प्रतिदिन का खर्च 1200 रुपये आ रहा था। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने इस बारे में संस्था पदाधिकारियों से बातचीत करके पक्का शेड बनवाने के लिए कहा। सेवा भारती के जिला संयोजक प्रदीप को भी यह बात समझ में आई कि इस प्रकार टेंट का खर्च अधिक हो जाएगा। इसके बाद उन्होंन सेवा भारती के जिला प्रधान शिवकुमार, जिला प्रचारक वीरभान, विभाग कार्यवाह घनश्याम, सह-संघ चालक तिलक तथा प्रांत प्रमुख भूषण से बातचीत करके यहां पर पक्का शेड बनवाया। फ्लू कॉर्नर के आगे 60 फुट लंबा शेड बनाया गया है। इससे लोगों को धूप और बारिश में परेशानी नहीं हो और लोग दूरी बनाकर भी खड़े रहें। इसी प्रकार टीकाकरण के लिए पहले छोटा शेड था, जिसे 20 फुट बढ़ा दिया गया। प्रदीप ने बताया कि इन दोनों शेडों पर एक लाख 80 हजार रुपये खर्च आए हैं। सभी पदाधिकारियों व कुछ अन्य लोगों ने पैसे इकट्ठे किए हैं।
सेवा भारती का यह कार्य बहुत सराहनीय है। जगह की कमी के कारण लोगों को धूप में खड़ा होना पड़ता था। वहीं लोगों की एक जगह पर ही भीड़ लग जाती थी, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा था। अब दोनों जगह सेवा भारती ने शेड बनवाए हैं। लोग आराम से खड़े हो सकते हैं। जिससे दूर-दूर खड़े होने से संक्रमण का भी खतरा कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बिमला राठी, पीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें