फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी टूटने पर युवक से मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खेत में चल रहे ट्यूबवेल की टीप फटने से पानी दूसरे के खेत में जाने पर बुधवार को दो लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने हत्या करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में रजाना कलां गांव निवासी सतबीर ने बताया कि बुधवार को उसका भाई अशोक खेत में लगी धान में पानी चला रहा था। जब वह कुछ समय के लिए घर आया तो इस दौरान ट्यूबवेल पर लगी टीप फटने से पानी पड़ोसी के बलबीर व चंद्रपाल के खेत में चला गया। इस पर दोनों ने खेत में अशोक के साथ मारपीट की और जबरन उसको जहरीला पदार्थ खिला दिया। इस दौरान अशोक के बेटे ने घटनाक्रम को देखकर इसकी जानकारी घर के लोगों को दी। जब वह खेत में पहुंचे तो उसका भाई जहर के प्रभाव में आकर बेसुध हो गया था। उन्होंने अशोक को शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया, लेकिन बुधवार रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छतरपाल ने बताया कि मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने के आरोप में गांव के ही बलबीर व चंद्रलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें