फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से दुष्कर्म मामले में मदद के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने अपने ही वार्ड के नगर पार्षद पर उसकी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में मदद करवाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि पार्षद ने उनके घर पहुंच कर उसके साथ अभद्रता भी की। इसकी शिकायत बुधवार को एसएसपी कार्यालय में दी गई है।
विज्ञापन

महिला ने कहा कि पिछले साल उसकी बेटी से दुष्कर्म हुआ था। इस बारे में महिला थाना में मुकदमा दर्ज है। महिला का कहना है कि इसके लिए उन्होंने अपने वार्ड के पार्षद से मदद मांगी तो उसने एक बार 50 हजार रुपये व दूसरी बार डेढ़ लाख रुपये ले लिए। महिला का आरोप है कि अब 18 जून को नगर पार्षद उनके घर आया और मुकदमे में अच्छी प्रकार से पैरवी करने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की मांग की। जब उसने कहा कि इतने पैसे नहीं हो तो वह अभद्रता पर उतर आया। महिला का आरोप है कि पार्षद ने उससे कहा कि तू मेरे साथ चल तूने पैसे देने की जरूरत नहीं।’ इस बात पर जब उसके पति ने एतराज जताया तो पार्षद ने उसके साथ अभद्रता की। महिला ने पार्षद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि जब उसके पति ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके चलते वह अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है। इस मौके पर महिला के साथ जींद ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन रणधीर रूपगढ़, एमसी कुलदीप दलाल, परमजीत टंडन, डीपी रेढू, नरेश भोसले, द्वारका फुलीया, प्रेम नरवल, बलवीर सिंह, चंद्र भान छछिया, खुजान खंडेला मौजूद रहे।
पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप
महिला ने इस मामले में पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। डीआईजी के नाम दी शिकायत में महिला ने कहा कि आरोपी ने उल्टा उसके पति के खिलाफ शिकायत दे दी है। जब वे लोग इसको लेकर पटियाला चौक चौकी में गए तो पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनकर शिकायत ही खारिज कर दी।
विज्ञापन

बीएसपी आई साथ
इस मामले में बहुजन समाज पार्टी भी पीड़ित के साथ आ गई है। बीएसपी के जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक जींद से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं कि तो बहुजन समाज पार्टी कड़ा फैसला लेने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन

नहीं मिली है शिकायत
इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि पुलिस ने भी पीड़ित की मदद नहीं की तो यह गंभीर मामला है। शिकायत मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पुष्पा खत्री, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें