28जेएनडी20-सीआईए की गिरफ्त में बाइक चोरी करने का आरोपी। संवाद
सफीदों। सीआईए स्टाफ ने नया बस अड्डा सफीदों के पास से बाइक चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान बागड़ू कलां निवासी दीपक उर्फ लीलू के रूप में हुई है।
सीआईए इंचार्ज एएसआई कमल सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की एक टीम नहर पुल सफीदों पर मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि नया बस अड्डा के समीप 22 जनवरी को हुई बाइक चोरी के मामले में आरोपी युवक बागड़ू कलां से लाभ सिंह होटल सफीदों की तरफ जाएगा। सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ सफीदों और थाना शहर सफीदों की टीम ने लाभ सिंह होटल के पास नाका लगाकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान बागड़ू कलां निवासी दीपक उर्फ लीलू के रूप में हुई। आरोपी दीपक ने पूछताछ में गांव कालवा से दो अन्य बाइक चोरी करने की बात कबूली है।
28जेएनडी20-सीआईए की गिरफ्त में बाइक चोरी करने का आरोपी। संवाद