फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े प्रोजेक्ट के लिए काम करें सरपंच : बीडीपीओ

Sun, 28 Jan 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी16: बीडीपीओ शमशेर नैन का स्वागत करते हुए सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
उचाना। उचाना ब्लॉक के गांवों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर बीडीपीओ शमशेर नैन ने रविवार को सरपंचों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

शमशेर नैन ने कहा कि सरपंचों को चाहिए कि वे अपने कार्यालय में किसी एक ऐसे प्रोजेक्ट के तहत काम करें ताकि कई सालों तक लोग उन्हें याद रखे। गांव के विकास को लेकर जो भी फाइल बीडीपीओ कार्यालय में आएगी वो बिना किसी रुकावट के तुरंत प्रभाव से आगे जाएगी। विकास को लेकर कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी। गांव के सामूहिक कामों को प्राथमिक के आधार पर सरपंच करवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति से ऊपर उठकर गांवों में विकास कार्य सरपंच करें। सरपंच पूरे गांव का होता है, इसलिए गांव में बिना किसी भेदभाव के काम करवाएं, ताकि विकास के मामले में गांव आगे निकले। जो गांव उचाना ब्लॉक में महाग्राम योजना में है उन गांवों में भी तेजी से काम करवाया जाएगा। सब मिलकर उचाना ब्लॉक को विकास के मामले में नंबर वन पर पूरे प्रदेश में लेकर जाएंगे। इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन दिनेश सुदकैन, एबीपीओ बलिंद्र सिंह, ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन संजय मोर छातर मौजूद थे।

28जेएनडी16: बीडीपीओ शमशेर नैन का स्वागत करते हुए सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें