फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सबमर्सिबल मोटर और बिजली की तार चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 22जेएनडी05-पुलिस गिरफ्त में मोटर चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जींद। सफीदों क्षेत्र के सिल्लाखेड़ी में सबमर्सिबल मोटर और बिजली की तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने सिल्लाखेड़ी निवासी बिट्टू उर्फ अम्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई सबमर्सिबल मोटर भी बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिल्लाखेड़ी निवासी जयभगवान ने एफआईआर में बताया था कि 19 अक्तूबर को वह अपने परिवार के साथ करनाल गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो उसे पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके यहां से सबमर्सिबल मोटर और बिजली की तार चोरी कर ली।
पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बिट्टू उर्फ अम्मी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटर बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें