फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्गर खाने गए युवक पर किया धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बतख चौक पर दोस्त के साथ गए अपराही मोहल्ला निवासी सुनील पर छह लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। साथ ही पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने छह लोगों को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के अपराही मोहल्ला निवासी सुनील कश्यप ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जनवरी की रात करीब सवा आठ बजे वह बतख चौक के पास साथी रवि के साथ रेहड़ी पर बर्गर खाने गया था। इस दौरान आशरी गेट निवासी पोसू उर्फ गौरव, बजरंगी, अपराही मोहल्ला निवासी दिनेश सैनी, मेन बाजार निवासी शुभम मित्तल, कृष्णा कॉलोनी निवासी अजीत उर्फ काकू, पवन सैनी और पांच अन्य युवक लाठी-डंडे, तेजधार हथियार और अवैध पिस्तौल के साथ वहां पहुंचे और पोसू उर्फ गौरव ने उस पर पिस्तौल दिखाकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर सभी हमलावर मौके से भाग गए। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में छह युवकों को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें