फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवती से जींद के होटल में दुष्कर्म, मुकदमा

Sun, 27 Jul 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के एक होटल में एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने युवक और उसके माता-पिता पर दुष्कर्म करने और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हिसार जिले की युवती ने बताया कि 2023 में उसकी जान-पहचान जींद निवासी सोमबीर के साथ हुई थी। सोमबीर एक दिन उसे बहला-फुसलाकर रानी तालाब पर स्थित एक होटल में ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमबीर ने चुपके से उसकी अश्लील फोटो खींच ली और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उस समय उसे इसके बारे में पता नहीं था। इसके बाद सोमबीर उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। दो साल से ज्यादा समय तक उसका यौन शोषण किया। जब उसने विरोध किया तो मारपीट भी की। सोमबीर के माता-पिता ने भी उसे व उसके परिवार को मरवाने की धमकी दी। आखिरकार हांसी पुलिस को शिकायत दी। हांसी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जींद महिला थाना पुलिस को भेज दी क्योंकि घटनास्थल जींद का था। महिला थाना प्रभारी मोनिका ने बताया कि पुलिस ने सोमबीर, उसके पिता आजाद और सोमबीर की मां के खिलाफ दुष्कर्म करने, मारपीट करने और आईटी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें