फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फंदे पर लटका मिला महिला शव, मायके पक्ष ने किया हंगामा

Sun, 27 Jul 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। धर्मपुरा कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है। मायके पक्ष के लोगों ने सुसराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान जींद निवासी नेहा के रूप में हुई है। कई साल पहले उसकी शादी धर्मपुरा निवासी वरूण के साथ हुई थी। नेहा बहादुरगढ़ के एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी। शनिवार को नेहा का शव फंदे पर लटका मिला। इस पर जब परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे संभाला और अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।
उधर नेहा की मौत की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। इसकी सूचना मायके पक्ष को दी। मायके से काफी लोग नागरिक अस्पताल में पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने सुसराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। विवाद बढ़ा तो पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। काफी देर तक यह हंगामा जारी रहा। पुलिस ने समझा बुझाकर मायके पक्ष को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें