03जेएनडी14: घटनास्थल पर जांच के दौरान रेलवे पुलिस को चोर के भागने की दिशा बताती महिला। संवाद।
नरवाना। रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक महिला के हाथ से चोर पर्स छीनकर भाग गया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार ठंडी सड़क हिसार रोड निवासी डिंपल सोमवार को अपने पति के साथ बाजार जा रही थी। दोनों रेलवे स्टेशन की ओर से कैनाल रोड की फाटक पार कर रेलवे क्वार्टर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक युवक ने अचानक महिला के हाथ से पर्स झपट कर भाग गया।
महिला ने शोर मचाते हुए चोर का पीछा किया जिससे आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक आरोपी नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही आफ इंचार्ज मनजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला से पूरे मामले की जानकारी ली।
डिंपल ने बताया कि पर्स में कुछ नकदी, एक सोने की अंगूठी और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
रेलवे क्वार्टर के पास एक युवक द्वारा महिला का पर एस छीन कर भाग जाने का मामला संज्ञान में आया था। इसके बाद मौके पर जाकर महिला से जानकारी ले गई और महिला के बयान पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।–मनजीत, एएसआई, आरपीएफ, नरवाना रेलवे स्टेशन नरवाना
03जेएनडी14: घटनास्थल पर जांच के दौरान रेलवे पुलिस को चोर के भागने की दिशा बताती महिला। संवाद।