फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विकास नगर में किराये के मकान पर छापा, 55.20 ग्राम स्मैक के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी12-स्मैक के साथ पकड़ी गई महिलाओं को ले जाते हुए पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। विकास नगर में नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना पर रोहतक रोड चौकी पुलिस ने एक किराये के मकान पर दबिश देकर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कुल 55.20 ग्राम स्मैक बरामद की है। दोनों के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहतक रोड चौकी प्रभारी अमित कुमार की टीम रेलवे पुल के नीचे गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि विकास नगर में किराये के मकान में दो महिलाएं नशीले पदार्थ बेच रही हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कैथल जिले के सीवन निवासी नीलम और हिसार जिले के सिसाय निवासी मूर्ति को गिरफ्तार किया। नीलम फिलहाल जीद के विकास नगर में रह रही थी।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान नीलम से 35.50 ग्राम और मूर्ति से 19.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें