जींद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की तरफ से अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2025-26 के लिए ट्रैक्टर अनुदान योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार ने बताया कि किसान 15 जनवरी तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन जिला जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की ओर से ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की खरीद एवं भौतिक सत्यापन के उपरांत अनुदान राशि सीधे लाभार्थी के उस बैंक खाते में जमा की जाएगी, जो मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत होगा।
लाभार्थी हरियाणा राज्य का निवासी एवं अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होना चाहिए। लाभार्थी ने पिछले पांच वर्षों में विभाग की किसी भी योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर पर अनुदान का लाभ न लिया हो। लाभार्थी ट्रैक्टर की खरीद तिथि से पांच वर्षों तक ट्रैक्टर को बेच नहीं सकेगा।