फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां केवल जन्मदात्री नहीं, जीवन की पहली गुरु भी : सुमन दीदी

Mon, 11 May 2026 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी04-सेवा केंद्र में आध्यात्मिक कार्यक्रम संबो​​धित करती बीके सुमन और बाला। स्रोत श्रद्धा
विज्ञापन
जींद। मातृ दिवस पर रविवार को ब्रह्मकुमारीज की तरफ से विवेकानंद नगर स्थित सेवा केंद्र में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माताओं, बहनों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मातृत्व की महिमा का गुणगान किया। इसमें बीके सुमन, बीके बाला, मीना एवं कविता विशेष रूप से शामिल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सांसारिक मां के प्रति सम्मान प्रकट करना ही नहीं बल्कि परमात्मा द्वारा दिए जा रहे दिव्य मातृत्व और आध्यात्मिक स्नेह के संदेश को समाज तक पहुंचाना भी रहा। बीके सुमन दीदी ने कहा कि मां जीवन का प्रथम विद्यालय होती है। उसकी ममता, त्याग, सहनशीलता और संस्कार ही एक श्रेष्ठ समाज की नींव रखते हैं।
कार्यक्रम के दौरान माताओं एवं बहनों ने मां की महिमा में सुंदर भजन और गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावविभोर कर दिया। राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से महिलाओं को आत्मिक जागृति, संस्कार निर्माण तथा परिवार में प्रेम, सहयोग और सामंजस्य बढ़ाने का संदेश दिया गया।

10जेएनडी04-सेवा केंद्र में आध्यात्मिक कार्यक्रम संबोधित करती बीके सुमन और बाला। स्रोत श्रद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें