फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कलाम बाल आश्रम में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

विज्ञापन
08जेएनडी12: कलाम बाल आश्रम में पौधरोपण करते हुए प्राधिकरण के सचिव अमित सिहाग। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कलाम बाल आश्रम में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं प्राधिकरण के सचिव अमित सिहाग की अध्यक्षता में हुआ। इसमें उन्होंने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का आधार है। यह हमें ऑक्सीजन, स्वच्छ जल और भोजन उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे और वन पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित रखने, वर्षा चक्र को संतुलित बनाए रखने तथा वन्य जीवों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा प्रतिवर्ष अवश्य लगाए। बढ़ते प्रदूषण और लगातार हो रही पेड़ों की कटाई के कारण पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है।
ऐसे में वृक्षारोपण समय की आवश्यकता बन गया है। इस अवसर पर अनिल जैन, शैलेंद्र, प्रीति, लाविका, सतीश कुमार तथा कलाम बाल आश्रम के बच्चों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें