जींद। शहर में कुछ युवकों ने एक युवक के कागजात से उसके नाम ट्रैक्टर लोन पर लेकर उसे बेच दिया। पुलिस ने चार-पांच युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पपोसा निवासी अमन ने पुलिस एफआईआर में बताया कि आठ महीने पहले उनके दोस्त सीकू ने महिंद्रा एजेंसी में बुलाया और उसके दो-तीन दोस्त भी मिले। कागजात लेकर उनके नाम से एक ट्रैक्टर का लोन करवा लिया और बाद में ट्रैक्टर को किसी दूसरी जगह बेच दिया। उन्हें तब पता चला जब छह महीने बाद बैंक वाले उनके घर लोन की किस्त लेने के लिए आए।
इसके बाद उन्होंने सीकू से बात की तो उसने टालमटोल करना शुरू कर दिया। बाद में धोखाधड़ी के बारे में पता चला। पुलिस ने अमन की शिकायत पर सीकू और उसके दो-तीन अन्य दोस्तों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद