फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दातासिंहवाला बॉर्डर पर पहुंचा एक हजार किसानों का जत्था, नवदीप जलबेड़ा को जमानत मिलने से खुशी का माहौल

Tue, 16 Jul 2024 07:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

किसान नेताओं ने कहा कि 22 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा का सांझा सम्मेलन नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में होगा। दोनों मोर्चों ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के तमाम नेताओं से मुलाकात के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
दातासिंहवाला बॉर्डर पर नवदीप जलबेड़ा की जमानत होने की जानकारी देते किसान नेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दातासिंहवाला बॉर्डर पर किसानों की सक्रियता बढ़ने लगी है। 17 और 18 जुलाई के अंबाला एसपी कार्यालय के घेराव को लेकर एक हजार किसानों का जत्था पहुंच चुका है। इसके अलावा और भी किसान आ रहे हैं। किसान नेता नवदीप जलबेड़ा को हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर किसानों ने खुशी जताई है, मगर उनका कहना है कि जलबेड़ा जेल से बाहर नहीं आए हैं। यदि उनको रिहा कर दिया जाएगा तो एसपी कार्यालय का घेराव रद्द कर दिया जाएगा, अन्यथा घेराव होगा।

विज्ञापन


किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि उन्होंने 17 जुलाई को अंबाला के एसपी का कार्यालय के घेरवा का कार्यक्रम निश्चित किया था। अब हाईकोर्ट ने नवदीप जलबेड़ा को जमानत दे दी है, लेकिन उनकी रिहाई अभी नहीं हुई है। यदि सरकार ने रिहाई में अडंगा नहीं डाला तो एसपी कार्यालय का घेराव रद्द कर दिया जाएगा। यदि बुधवार सुबह तक नवदीप की रिहाई नहीं हुई तो घेराव जरूर करेंगे। इसके लिए काफी संख्या में किसान शंभू व दातासिंहवाला बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं। दातासिंहवाला बॉर्डर से सुबह किसान शंभू बॉर्डर के लिए कूच करेंगे।

रास्ता खोला तो दिल्ली जाएंगे
अभिमन्यु ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर जब भी भाजपा सरकार बैरिकेड हटाएगी तभी दिल्ली कूच करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से साफ हो गया है कि रास्ता किसानों ने नहीं, बल्कि सरकार ने रोका है। किसानों ने हाईकोर्ट को बहुत से सबूत सौंपे हैं, जिसमें यह साफ हो गया है कि पुलिस ने पहले किसानों पर लाठीचार्ज व गोलियां चलाई हैं।
विज्ञापन


नई दिल्ली में 22 जुलाई को होगा सम्मेलन
किसान नेताओं ने कहा कि 22 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) व किसान मजदूर मोर्चा का सांझा सम्मेलन नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में होगा। दोनों मोर्चों ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के तमाम नेताओं से मुलाकात के लिए पत्र लिखा है। पत्र में संसद के आगामी सत्र में एमएसपी गारंटी कानून समेत किसानों की मांगों पर प्राइवेट बिल लाने की मांग की है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें