जींद। प्रेमविवाह कर एसपी कार्यालय में सुरक्षा लेने आई लड़की का उसके परिजनों ने अपहरण कर लिया। भनक लगते ही पुलिस तुरंत अदालत परिसर गेट पर पहुंची और कार को रुकवाकर लड़की को छुड़ाया। इसके बाद प्रेमी जोड़े को सुरक्षा मुहैया करवाई गई।
सोमवार को एक युवक और युवती एसपी कार्यालय पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद पांच-छह लोग भी आ गए। फिर उन्होंने लड़की से बात की और उसे कार के पास ले आए व उसे बैठा लिया और चल पड़े। युवक ने इस मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवा लिया और लड़की को कार से उतार लिया। इस दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस युवक-युवती को अपने साथ ले गई और सुरक्षा मुहैया करवाई।
युवक-युवती सुरक्षा को लेकर एसपी कार्यालय आए थे। पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करवा दी है। - राजेश कुमार, प्रवक्ता, एसपी
15जेएनडी53-अदालत परिसर के सामने कार से युवती को छुड़ाते हुए पुलिस। संवाद