फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर लोहे की फुंकनी और चाकू से दंपती ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
तलोडा गांव में गली में दीवार निकालने से रोकने पर युवक पर चाकू व लोहे की फुकनी से हमला कर घायल करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी तलोडा निवासी सुनील ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का संजय उनकी चार फुट की तंग गली में दीवार निकाल रहा था। जब उसने गली में दीवार निकालने से रोका तो दोनों का विवाद हो गया। इसमें संजय ने अपनी पेंट की जेब से चाकू निकालकर उसके कंधों पर वार कर दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी मोनू देवी ने आकर उस पर लोहे की फुकनी से हमला कर दिया।
इस दौरान बचाव को लेकर शोर मचाए जाने पर उसकी मां तथा भाई को आता देख दोनों पति पत्नी वहां से चले गए। जहां से घायल को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्क ों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि चाकू व लोहे के हथियार से हमला कर घायल करने के आरोप में खेड़ी तलोडा निवासी पति पत्नी को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें