फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिना परमिट दौड़ रही बस का 27,500 रुपये का चालान किया

Thu, 25 Apr 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी17-हरियल चौक पर निजी बस की चेकिंग करती संयुक्त टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद/नरवाना। बिना परमिट सड़कों पर दौड़ रही बसों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता जींद उप निरीक्षक पवन कुमार और मोटर वाहन अधिकारी संजीव कौशिक की संयुक्त टीम की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान टीम ने 27,500 का चालान भी किया। टीम ने दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे स्थित हरियल चौक के पास एक निजी बस को रोककर चेक किया गया, जो कि नरवाना से किठाना जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बस की जांच की गई तो बस का परमिट नहीं मिला व न ही टैक्स भरा गया था, जिसका मौके पर 27,500 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा मोटर वाहन अधिकारी की ओर से निजी स्कूल बस पर कार्रवाई करते हुए दस वर्ष पुरानी चल रही स्कूल बस को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें