जींद/नरवाना। बिना परमिट सड़कों पर दौड़ रही बसों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता जींद उप निरीक्षक पवन कुमार और मोटर वाहन अधिकारी संजीव कौशिक की संयुक्त टीम की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान टीम ने 27,500 का चालान भी किया। टीम ने दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे स्थित हरियल चौक के पास एक निजी बस को रोककर चेक किया गया, जो कि नरवाना से किठाना जा रही थी।
इस दौरान बस की जांच की गई तो बस का परमिट नहीं मिला व न ही टैक्स भरा गया था, जिसका मौके पर 27,500 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा मोटर वाहन अधिकारी की ओर से निजी स्कूल बस पर कार्रवाई करते हुए दस वर्ष पुरानी चल रही स्कूल बस को भी जब्त किया गया।