हरियाणा के जींद में 20 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि छह सितंबर की रात को नजफगढ़ निवासी युवक विकास ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसे गाड़ी में बैठाकर एक होटल ले गया।
विकास ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। पीड़िता को आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी विकास व जुलाना निवासी जोनी, रोशनी व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।