फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ नंबर 71 में रिपोलिंग में हुआ 90.7 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
23जेएनडी30 : मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे आरओ राजेश कौथ। - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के गांव करसिंधु के बूथ नंबर 71 पर बुधवार को 90.7 प्रतिशत मतदान हुआ। सोमवार को इस बूथ पर 87.62 प्रतिशत मतदान हुआ था। सोमवार को इस बूथ पर 970 में से 850 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें 472 पुरुष व 378 महिलाओं ने वोट डाला था। बुधवार को दोबारा मतदान में इस मतदान केंद्र पर 970 में से 880 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमे 454 पुरुष और 426 महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

करसिंधु गांव में दोबारा मतदान को लेकर मतदाताओं में जोश दिखाई दिया। ज्यों-ज्यों मतदान का समय बीतता रहा, मतदाताओं में जोश भी बढ़ता रहा। इस बूथ पर कुल 970 मतदाता हैं। सुबह से ही यहां पर लंबी लाइनों में मतदाता मतदान को लेकर इंतजार करते नजर आए।
आठ बजे बजे तक 157 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया
सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। आठ बजे बजे तक 157 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 10 बजकर 45 मिनट तक 320 मतदाताओं ने अपना मत डाला। दोपहर एक बजे तक 556 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़ते हुए 73 प्रतिशत पर पहुंचा। 715 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। चार बजकर 30 मिनट तक 848 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। छह बजे तक 970 मतदाताओं में से 880 ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

शिकायत पर हुआ है दोबारा मतदान
गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को बूथ नंबर 71 पर 970 में से 850 में मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। यहां पर भाजपा के चुनाव एजेंट जगमिंद्र सिंह ने एक महिला द्वारा दूसरी महिलाओं के वोट डालने की शिकायत की थी। इस पर महिला के खिलाफ केस दर्ज भी हुआ है और चुनाव आयोग ने यहां दोबारा मतदान के आदेश दिए थे।
लाइव हुई मतदान प्रक्रिया
बूथ नंबर 71 पर धांधली की वीडियो जारी होने के बाद दोबारा मतदान में प्रशासन सतर्क रहा। मतदान की पूरी रिकार्डिंग की गई। यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए जिससे चुनाव आयोग की साइट को खोल कर कोई भी यहां पर लाइन मतदान प्रक्रिया को देख सकता है।
हॉट सीट है उचाना
उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह की मां प्रेमलता को मैदान में उतारा है। प्रेमलता पिछली विधानसभा में उचाना कलां से विधायक रही हैं। वहीं जेजेपी की ओर से खुद पार्टी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला मैदान में हैं। ऐसे में उचाना कलां विधानसभा सीट पर हर किसी की नजर लगी हुई हैं। वहीं 21 अक्तूबर को मतदान के दिन दुष्यंत चौटाला ने डूमरखां खुर्द गांव के मतदान केंद्र पर खुद पर हमला करने के आरोप लागए थे। वहीं भाजपा के चुनाव एजेंट जगमिंद्र सिंह ने करसिंधु गांव में फर्जी मतदान की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें