फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की लाटरी का झांसा देकर 9.78 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ईगराह गांव में एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की लाटरी लगने का झांसा देकर 9.78 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ईगराह निवासी मेहर सिंह ने बताया कि उसके पास कुछ दिन पहले एक नंबर से कॉल आई। कॉलर ने उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने की बात कही और टैक्स के रूप में कुछ पैसे जमा करवाने को कहा। इसके बाद उसने ठग की बातों में आकर ठग द्वारा दिए गए खाता नंबर में 9.78 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद उसके पास न तो लॉटरी के पैसे आए और न ही उसके द्वारा जमा करवाए गए पैसे वापस दिए गए। इस मामले में सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें