नरवाना। पुलवामा हमले में शहीद जवानों की स्मृति में शनिवार को सर्वजातीय बिनैन खाप के चबूतरे पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 83 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप हेलमेट भेंट किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ समाज में सेवा, त्याग और मानवता का संदेश देना रहा। शिविर का आयोजन डॉ. मनजीत नैन व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। सुबह से ही रक्तदाताओं की कतार लगी रहीं और पूरे आयोजन में उत्साह रहा।