फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख से सुधरेगी स्वर्ण जयंती पार्क की हालत

Sun, 18 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
पार्क की टूटी हुई दीवार। - फोटो : jind
विज्ञापन
शहर के प्राचीनतम जयंती देवी मंदिर के बाहर पार्क के दिन बहुरने वाले हैं। करीब चार एकड़ के पार्क को नगर परिषद स्वर्ण जयंती पार्क के रूप में विकसित करेगा। इसके तहत पार्क पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। हालांकि, अभी नगर परिषद इसका एस्टिमेट तैयार कर रहा है। योजना के तहत पार्क को आधुनिक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


मान्यता है कि जींद का नाम ही जयंती देवी से पड़ा है। यह मंदिर जींद के लिए ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है। मंदिर के साथ पार्क बनाया गया है, लेकिन लंबे समय से यह पार्क उपेक्षित था। हालांकि इसके लिए बजट बना, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। अब नगर परिषद ने पार्क को विकसित करने के लिए योजना बनाई है। इससे पार्क में आने वाले लोगों के लिए अच्छे पार्क के साथ-साथ पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी।

पार्क की दीवार टूटी, झेल खराब
करीब चार एकड़ के पार्क में फिलहाल अव्यवस्था का आलम है। इसके एक ओर जहां हांसी ब्रांच नहर लगती है, वहीं दूसरी ओर बागवानी विभाग के बाग हैं। यहां से पार्क की दीवार टूटी हुई है। वहीं पार्क के झूले व घास भी खराब हो चुकी है। इससे पार्क के साथ-साथ जयंती देवी मंदिर और यहां बनाए गए संग्रहालय की सुरक्षा में सेंध लगी हुई है।
विज्ञापन


लगेगी हाईमास्ट लाइट
नगर परिषद की योजना के मुताबिक, हांसी ब्रांच नहर की ओर से मंदिर के पीछे पार्किंग बनाई जाएगी। वहीं, पार्क में हाईमास्ट लाइट भी लगाए जाएगी। हालांकि, पार्क में बच्चों के लिए झूले लगे हुए हैं, लेकिन यहां झूले लगाने की भी योजना है।
विज्ञापन


जयंती देवी मंदिर जींद की धरोहर है। इसके विकास के लिए योजना बनाई जा रही है। अभी एस्टिमेट बन रहा है, जितना भी खर्च होगा पार्क को नया रूप दिया जाएगा।
-पूनम सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें