फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रॉपर्टी की लिमिट बनाने का झांसा देकर ठगे 68 लाख, मैनेजर समेत दो बैंक कर्मियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एचडीएफसी बैंक उपभोक्ता को प्रॉपर्टी की लिमिट बनाने का झांसा देकर खाते से 68 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बैंक की पूर्व रिलेशन मैनेजर समेत कुछ अन्य कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अर्बन एस्टेट निवासी सुशीला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति विनोद जमीन की लिमिट बनवाने के लिए अर्बन एस्टेट में रिश्तेदार राजेंद्र के पास गए थे। राजेंद्र ने बताया कि एचडीएफसी बैंक की रिलेशन मैनेजर सलोनी गोयल उसके यहां किराये पर रहती है, जो जींद शाखा से बनवा देगी। सलोनी गोयल तथा दो बैंककर्मी उनके घर आए। इस दौरान बैंक दस्तावेज तथा खाली चैकों पर हस्ताक्षर करवाए गए। इन्हीं चैकों का प्रयोग कर उसके खाते से अलग-अलग दिनों में कुल 68 लाख रुपये की राशि निकाली गई। जब उन्होंने अपने खाते की जांच की तो 68 लाख की राशि निकाली हुई मिली। सुशीला ने आरोप लगाया कि राशि हड़पने में सलोनी के इलावा अन्य बैंक कर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने बैंक की रिलेशन ऑफिसर सलोनी गोयल को नामजद कर अन्य बैंक कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें