फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा: साइबर कैफे व लाइब्रेरी में नकल करते चार को पकड़ा, कुल 641 की बनी यूएमसी

Wed, 09 Mar 2022 02:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

चौधरी रणबीर सिंह विवि की ओर से आयोजित ऑनलाइन परीक्षाओं में कुल 641 उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में चौधरी रणबीर सिंह विवि की ओर से आयोजित ऑनलाइन परीक्षाओं में लगातार फर्जीवाड़ा व नकल के मामले सामने आ रहे हैं। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान नकल पर नकेल कसने के लिए उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनुपम भाटिया के नेतृत्व में नरवाना व जींद में जांच अभियान चलाया। इस दौरान सुबह के सत्र में नरवाना में एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा। इसके अलावा एसपी निवास के सामने लाइब्रेरी में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। इसके अलावा डीआरडीए के सामने मार्केट में दो लोग पकड़े गए। मंगलवार को कुल 641 उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ा गया।

विज्ञापन


उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनुपम भाटिया के अनुसार मंगलवार को सुबह के सत्र में कुल 1563 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और 324 को नकल करते पकड़ा गया। इसके अलावा शाम के सत्र में 2528 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इनमें से 317 के यूएमसी बने हैं। अब तक कुल 6328 यूएमसी बन चुके हैं।

उप नियंत्रक डॉ. अनुपम भाटिया के अनुसार राजकीय महिला कालेज जींद के दो, एसडी महिला कालेज नरवाना की एक और एक विद्यार्थी राजकीय कालेज जुलाना का पकड़ा गया है। सुबह के सत्र में डॉ. भाटिया और शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. जितेंद्र कुमार नरवाना में पहुंचे। जहां पर विश्वकर्मा चौक पर इंटरनेट कैफे पर छपा मारा गया।
विज्ञापन


जहां एसडी महिला कालेज नरवाना की छात्रा आनलाइन परीक्षा दे रही थी और दूसरी लड़की नकल करवा रही थी। इसके बाद डॉ. अनुपम भाटिया ने राजकीय महिला कालेज जींद के प्राचार्य डॉ. जयनारायण गहलावत के साथ जींद में डीआरडीए के सामने वाली मार्केट, जाट धर्मशाला के सामने वाली मार्केट और हुडा ग्राउंड मार्केट में लाइब्रेरी व इंटरनेट कैफे में छापा मारा। डीआरडीए वाली मार्केट में दो विद्यार्थी इकट्ठे आनलाइन परीक्षा देते पाए गए। वहीं हुडा मार्केट में एक विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा देते हुए पाया गया। जो दूसरे विद्यार्थियों की मदद ले रहा था। 

पहले भी बड़े स्तर पर हुई है कार्रवाई
इससे पहले भी लाइब्रेरी व साइबर कैफे में बड़े स्तर पर विद्यार्थियों को एक साथ बैठ कर परीक्षा देते पकड़ा जा चुका है। शनिवार को साइबर कैफे और लाइब्रेरी में 18 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा जा चुका है। इससे पहले सफीदों में भी इसी प्रकार का मामला आया था।

परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थी कर रहे मदद 

इस दौरान पुस्तकों की मदद के साथ-साथ उम्मीदवार दूसरे लोगों को भी पास में बैठा रहे हैं। इनमें से अधिकतर परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थी हैं। ऐसे में अब विवि इन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने जा रही है। लाइब्रेरी, फोटो स्टेट की दुकान, इंटरनेट कैफे पर विद्यार्थी बैठकर परीक्षा दे रहे हैं। कोई भी कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, कंप्यूटर सेंटर आनलाइन परीक्षा में नकल के लिए विद्यार्थियों को जगह देता है या कोई व्यक्ति मदद करता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. राजेश बंसल, परीक्षा नियंत्रक, सीआरएसयू।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें