फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में सवार युवक के 55 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना रोड से ऑटो में बैठकर पटियाला चौक आ रहे चालक की जेब से जेबकतरों ने 55 हजार रुपये उड़ा लिए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव खेड़ी जालब निवासी शिवपाल ने कहा कि वह 10 मार्च को सुबह नरवाना रोड पर अपनी गाड़ी खड़ी करके वापस आ रहा था। वह दिल्ली से मुर्गियों के 55 हजार रुपये लेकर आया था। सर्विस स्टेशन पर गाड़ी खड़ी करने के बाद वह नरवाना रोड से पटियाला चौक की तरफ पैदल आ रहा था। पीछे से एक ऑटो में सवार दो लोगों ने उसके पास आकर ऑटो रोका और उससे वीटा प्लांट के बारे में पूछताछ की। उन लोगों ने कहा कि वे उसे पटियाला चौक पर उतार देंगे और वह वीटा प्लांट की तरफ चले जाएंगे। इसके बाद शिवपाल भी उनकी ऑटो में बैठ गया। इसके बाद वह पटियाला चौक पर उतर गया और बस में अपने गांव के लिए सवार हो गया। जब बस कुछ ही दूरी चली थी तो उसने अपनी जेब में रखी 55 हजार रुपये की राशि संभाली तो वह नहीं मिली। शिवपाल ने कहा कि ऑटो में सवार लोगों ने ही उसकी जेब काटी है। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि शिवपाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें