फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: त्योहारी सीजन में सजावट से लेकर मिठाइयों का बाजार गुलजार

Sat, 11 Oct 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी 06 : सुमित कुमार दुकानदार।
विज्ञापन
जींद। त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है। इस समय दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। इस बार सबसे अधिक मांग सजावटी सामान, लाइटें, मिठाइयों और उपहारों की है।
विज्ञापन

दीपावली और धनतेरस जैसे त्योहारों को देखते हुए लोग अपने घरों को सजाने में जुटे हैं। बाजारों में रंग-बिरंगी झालरों, इलेक्ट्रॉनिक लाइटों और सजावटी दीयों की मांग है। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। वहीं गिफ्ट पैक और ड्राई फ्रूट्स के कॉम्बो पैक की बिक्री ज्यादा हो रही है।
महिलाएं साड़ियों, सूटों, चूड़ियों और शृंगार के सामान की खरीदारी कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एलईडी टीवी, फ्रिज और मिक्सर ग्राइंडर की भी मांग इस समय ज्यादा है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहारी माहौल के चलते लोगों का रुझान खरीदारी की ओर बढ़ा है। त्योहारों के चलते बाजार लाईटों से सजे हुए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स

त्योहारी सीजन के चलते बर्तनों की दुकान पर रौनक लगी हुई है। लोग दीपावली, धनतेरस को लेकर नए बर्तन, दीये, थाली, चम्मच, ग्लास और स्टील के सेट खरीदने खरीद रहे है। सुमित जैन का कहना है कि सारा दिन ग्राहकों की लाइनें लगी रहती हैं उन्हें सांस लेने की भी फुर्सत नहीं मिलती। -सुमित जैन, दुकानदार

11जेएनडी 06 : सुमित कुमार दुकानदार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें