फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक हत्या मामला: अदालत ने सुनाई पांच हत्यारों को सात-सात साल की सजा

Sun, 18 Aug 2019 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
कोर्ट ने सुनाया आदेश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

तीन साल पहले उचाना थाना के अंतर्गत आने वाले भगवानपुरा गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा सुनाई है। सभी दोषियों को दस-दस हजार रुपये जुर्माना भी भरना होगा। जुर्माना नहीं भरने पर दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एसएसपी कार्यालय पर दंपती में मारपीट, पत्नी ने पति की जंजीर-मोबाइल छीना

अभियोजन के अनुसार 25 मई 2016 को पुलिस को दिए बयान में भगवानुपरा गांव निवासी छबील दास ने कहा था कि गांव में ही उसने परचून की दुकान की हुई है। 24 मई की रात वह अपनी मौसी के लड़के राजेश के साथ घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। रात 11 बजे गांव का ही संदीप व जसमेर वहां आए और राजेश को शीलू के घर ले गए।
विज्ञापन


छबीलदास के अनुसार कुछ देर बाद उसके भाई राजेश की चीख पुकार सुनी तो वह भागकर शीलू के घर गया। यहां सतबीर और काला राजेश की टांगे पकड़े हुए थे और संदीप राजेश के ऊपर बैठा था।
विज्ञापन


छबीलदास के अनुसार जसमेर राजेश का गला दबा रहा था और राममेहर और प्रीतम राजेश को लात-घूसे मार रहे थे। इस पर जब उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य भी वहां आ गए। ऐसे में सभी आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद राजेश को नरवाना के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अब अदालत ने संदीप, जसमेर, राममेहर, प्रीतम और प्रदीप को सात-सात साल कैद व दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें