फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीएम की जनसभा में 466 इलेक्ट्रिक वाहनों से पहुंचे कार्यकर्ता

विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी30-चार्जिंग पॉइंट पर जेई विजय धीमान के नेतृत्व में मुस्तैद बिजली निगम की टीम। संवा
विज्ञापन
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इको फ्रेंडली जनसभा में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग किया गया। जनसभा स्थल तक विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता 466 इलेक्ट्रिक बसों और कारों के माध्यम से पहुंचे। इनमें 155 इलेक्ट्रिक बसें और 311 इलेक्ट्रिक कारें शामिल रहीं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों की निर्बाध आवाजाही और चार्जिंग सुविधा के लिए बिजली निगम ने विशेष इंतजाम किए। जनसभा स्थल पर 47 चार्जिंग मशीनें स्थापित की गईं जिनमें 90 चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही 91 ईवी चार्जिंग गन (नोजल) की व्यवस्था की गई ताकि वाहनों को लगातार चार्ज किया जा सके।
कार्यक्रम से पहले और बाद में चार्जिंग प्वाइंटों पर वाहनों की चार्जिंग जारी रही। इस दौरान इलेक्ट्रिक बसों और कारों को चार्ज करने में करीब सात हजार यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई। व्यवस्था की निगरानी के लिए बिजली निगम की टीमें और तकनीकी कर्मचारी पूरे समय तैनात रहे।
विज्ञापन

जनसभा में पहुंचने के लिए 273 सीएनजी बसों का भी इस्तेमाल किया गया। बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें