फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू, पहली मेरिट सूची जारी

विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी15-राजकीय आईटीआई में आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाने पहुंचे छात्र। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। इसको लेकर विभाग ने प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों के दाखिले 21 जुलाई तक किए जाएंगे। विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए संस्थान शनिवार को भी खुला रहेगा।
विज्ञापन

संस्थान के अनुसार जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली मेरिट सूची में शामिल नहीं है, उनको दूसरी मेरिट सूची का इंतजार करना पड़ेगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह विभागीय नियमों के अनुसार संचालित की जा रही है और सभी चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर दाखिला लेना होगा।
इस वर्ष संस्थान के 21 विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला है। कई मनपसंद ट्रेड में अधिकतम मेरिट 105 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि सबसे कम मेरिट 42.8 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक तथा स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) ट्रेडों में सबसे अधिक 105 प्रतिशत मेरिट रही। यह मेरिट सभी वर्गों को शामिल करते हुए तैयार की गई है।

प्रथम मेरिट सूची के अनुसार
-इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 105 से 75.6 प्रतिशत
-कोपा में 105 से 53.6 प्रतिशत
-वायरमैन में 95.6 से 83.4 प्रतिशत
-फिटर में 96 से 82.2 प्रतिशत
-मैकेनिक डीजल में 105 से 91.2 प्रतिशत
-रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन में 98 से 82.6 प्रतिशत
-इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 105 से 81.6 प्रतिशत
-प्लंबर में 93.2 से 75.8 प्रतिशत
-ड्राफ्ट्समैन (सिविल) में 94.6 से 81 प्रतिशत
-सिलाई टेक्नोलॉजी में 91.8 से 42.8 प्रतिशत मेरिट दर्ज की गई
वर्जन
मनपसंद ट्रेड में बढ़ती प्रतिस्पर्धा इस बात का प्रमाण है कि युवाओं का रुझान कौशल आधारित तकनीकी शिक्षा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। चयनित अभ्यर्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा में आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान पहुंचकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवाएं। -नरेश पांचाल, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें