जींद। जिलेभर की मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद को लेकर किसानों में खुशी की लहर है। 30 मार्च को होने वाली सरकारी खरीद को लेकर किसानों ने सरसों को स्टॉक कर लिया है, इससे मंडियों में सरसों की आवक कम हो गई। जींद मंडी में प्रतिदिन सरसों की आवक 350 प्रति क्विंटल होने वाली महज अब प्रतिदिन 100 क्विंटल रह गई। अब किसान सरसों की फसल को प्राइवेट रेट में देने को तैयार नहीं है। अब किसान 30 मार्च को होने वाली सरसों की सरकारी खरीद का इंतजार कर रहे हैं। इससे किसानों को उम्मीद है, कि सरसों की फसल के दाम अच्छे मिलेंगे।
पहले तो प्रदेशभर में 11 जिलों में ही सरसों की सरकारी खरीद का प्रावधान तय किया था, लेकिन सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर के किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सरकार किसानों की मांगों के आगे झुकना पड़ा और जींद जिले में 30 मार्च को सरकारी सरसों की खरीद की जाएगी।
25 क्विंटल हो सकेगी खरीद
30 मार्च को सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए किसानों को कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा फार्म दिया जाएगा। किसान फार्म को भरकर सोसाइटी को देगा और बाद में उसे दी जाने वाली तारीख को ही अपनी फसल को बेच सकेगा। किसान अपनी फसल दिनभर में 25 क्विंटल बेच सकेगा। जिलेभर के सभी गांव के दिन निर्धारित कर दिए गए है। जिस गांव नंबर होगा उसी गांव की सरसों की सरकारी खरीद होगी।
बॉक्स
प्राइवेट एजेंसियां द्वारा 3200 से 3500 तक मंडियों में सरसों की खरीद की जा रही थी, जिससे किसानों को सरकारी खरीद नहीं होने से मजबूरी में कम रुपये में अपनी फसल को बेचना पड़ता था।
4954 क्विंटल सरसों की हो चुकी आवक
जींद मंडी अब तक 4954 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। जो पिछले मुकाबले अच्छी मानी जा रही है। पिछले साल 2017 में 3478 क्विंटल सरसों की आवक हो पाई थी
सरकारी खरीद से उम्मीद
30 मार्च को सरसों की सरकारी खरीद होने वाली है। सरकार ने इस फैसले को देरी से लागू किया है, लेकिन अच्छा है, जींद मंडी में भी सरसों की सरकारी खरीद हो पाएगी।
सतपाल, किसान।
30 मार्च को होगी सरकारी खरीद
सरसों की सरकारी खरीद 30 मार्च को शुरू हो रही है। इसके लिए कमेटी की ओर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंडी में सरसों की आवक 4954 हो चुकी है।
पवन चोपड़, सचिव मार्के ट कमेटी जींद।