जींद। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांगोली गांव से अवैध तौर पर लाई गई शराब की 40 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की शराब और टाटा एस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी चालक गांव भागखेड़ा के संदीप के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को बुधवार शाम को सूचना मिली थी कि गांव गांगोली में गोहाना से बिना लाइसेंस के शराब लाई जा रही है जो गांव गांगोली में लाइसेंस शुदा ठेका पर उतर रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक टाटा एस गाड़ी से शराब पेटियों को उतारा जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस को विभिन्न ब्रांड की शराब की 40 पेटियां बरामद हुईं।