फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन अवैध पिस्तौल और सात कारतूस सहित दो युवक गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ सफीदों ने दो मामलों में तीन अवैध पिस्तौल और सात कारतूस सहित रामनगर निवासी सतपाल और हाट निवासी सुमित उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्ज एक्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। अदालत ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


एसआई कमल सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम उनकी एक टीम सिल्लाखेड़ी से रोझला रोड पर मौजूद थी। उस दौरान उन्होंने सूचना के आधार पर रामनगर निवासी सतपाल को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए। एक अन्य मामले में सुमित उर्फ राहुल को सफीदों-असंध रोड गांव खेड़ा खेमावती रजवाहा पुल पर काबू करके अवैध पिस्तौल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें