फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुम हुए 38 मोबाइल तलाश कर असल मालिकों को सौंपे

विज्ञापन
फोटो 03जेएनडी03-गुम हुए मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सौंपते हुए एसपी कुलदीप सिंह। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। जिले में गुम हुए 38 मोबाइल फोन को तलाश कर साइबर शाखा ने उनके मालिकों को सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कीमत करीब 6.50 लाख रुपये है। वहीं, जो लोग एसपी कार्यालय पहुंचकर मोबाइल लेने में असमर्थ थे, पुलिस कर्मचारियों ने उनके घर जाकर मोबाइल सौंपे।
विज्ञापन

एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए साइबर सुरक्षा शाखा प्रभारी पीएसआई अनमोल के नेतृत्व में सिपाही रोहित ने एक जुलाई से 31 अगस्त तक जिले से गुम हुए 38 मोबाइल फोन तलाश किए।
उन्होंने बताया कि साइबर शाखा को आमजन के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत गुम हुए मोबाइल को तलाशने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाती है और बरामद होने पर फोन को उसके असल मालिक के सुपुर्द किया जाता है।बॉक्स
विज्ञापन


थाने में ही दर्ज करा सकते हैं मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट
एसपी ने बताया कि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो उसे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं है। संबंधित थाना में ही मोबाइल फोन गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई जा सकती है। इसके बाद दूरसंचार विभाग भारत सरकार के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल के माध्यम से संबंधित थाना स्तर पर गुम हुए मोबाइल को ट्रेस करने और बरामद करने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। इससे गुम हुए मोबाइल के दुरुपयोग पर रोक लगाने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें