जींद। जनवरी महीने में रविवार को कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 998 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सात स्कूली विद्यार्थी भी शामिल हैं। रविवार को संक्रमण की अब तक की सबसे तेज 3.60 प्रतिशत की दर रही। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 100 को पार करते हुए 135 तक पहुंच चुकी है। जनवरी महीने में अब तक नौ दिनों में 140 मामले सामने आ चुके हैं।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि कंडेला गांव स्थित तेजश स्कूल का 17 वर्षीय किशोर, कालवा निवासी 19 वर्षीय युवक, भागखेड़ा निवासी 22 वर्षीय युवक, उझाना निवासी 15 वर्षीय किशोर, अबरसर निवासी 17 वर्षीय किशोर, सीआरएसयू की 41 वर्षीय प्रोफेसर, कानूनगो मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय बच्चा, ढाणी निवासी 30 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, 47 वर्षीय व्यक्ति समेत 36 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डॉ. कटारिया ने बताया कि अब तक जिले के 21353 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 20682 लोग ठीक हो चुके हैं। 536 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 135 लोग संक्रमित हैं। एक युवक नागरिक अस्पताल में भर्ती है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 568 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 416599 लोगों के सैंपल ले चुका है।