फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर फैलाई गंदगी तो टोकेंगे निर्मल ताऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अब बस स्टैंड पर गंदगी फैलाने वाले, नल को खुला छोड़ने वालों के साथ-साथ मास्क नहीं पहनने वाले, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले यात्री निर्मल ताऊ से सावधान हो जाएं। रोडवेज मुख्यालय ने निर्मल ताऊ पद की जिम्मेदारी चालक चंद्रलाला को दे दी है। ताऊ बस स्टैंड परिसर के सुंदरीकरण और सफाई का भी ध्यान रखेंगे। चंद्रलाल का निर्मल ताऊ का पद ग्रहण करवाते हुए ताऊ के गेटअप में शामिल धोती-कुर्ता, सिर पर पगड़ी और डोंगा सौंपा गया है। अब बस स्टैंड परिसर में निर्मल ताऊ के सिर पर सफेद पगड़ी मिलेगी। बस स्टैंड परिसर में कोई गंदगी फैलाता मिला तो उसको निर्मल ताऊ उसे समझाएंगे। वह प्रतिदिन बस स्टैंड पर यात्रियों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाएंगे। साथ ही अगर कोई यात्री पानी का नल खुला छोड़ देता है तो उसे ताऊ जल ही जीवन के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

कूड़ेदान में ही यात्रियों को डालना होगा कूड़ा
बस स्टैंड पर जगह-जगह गीले और सूखे कूडे लिए कूड़ेदान रखवाए गए हैं। ताकि यात्री इधर-उधर कूड़ा नहीं फेंके। निर्मल ताऊ उन यात्रियों पर भी नजर रखेंगे जो कूड़े को कूड़ेदान में नहीं डालकर बाहर फेंक रहे होंगे, ताकि गंदगी न फैले। साथ ही बस स्टैंड पर मिलने वाले कमियों के बारे में जीएम गुलाब सिंह दूहन को बताएंगे, ताकि उन कमियों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें