फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान से 35 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खटकड़ गांव में 24 नवंबर की रात को मकान का ताला तोड़कर 35 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी के जेवरात व नकदी चोरी हो गई। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खटकड़ गांव निवासी बिजेंद्र ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार में शादी थी। परिवार के लोग व्यस्त थे। घर को ताला लगाया था। 24 नवंबर रात को चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लगभग 35 तोले सोने तथा सौ ग्राम चांदी के जेवरातों व पांच हजार रुपये की नकदी को चोरी कर लिया। चोरी की घटना का उस समय पता चला जब उन्होंने जेवरातों को संभाला। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें