फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में हुई 33 एमएम बारिश, कई जगह जलभराव

विज्ञापन
अर्बन इस्टेट में बिजली ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
छह जनवरी से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। इससे जिले में औसत 33 एमएम बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश नरवाना में 65 एमएम हुई है। बारिश के कारण भले ही लोगों को जलभराव से परेशानी हो रही है, लेकिन प्रदूषण का स्तर काफी सुधरा है। बारिश से पहले जहां जींद में एक्यूआई पीएम-10 का स्तर 350 के आसपास चल रहा था, वहीं शनिवार को दोपहर एक बजे एक्यूआई 64 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से ही तेज गरज के साथ बारिश शुरू हुई, जो सुबह तक जारी रही। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे जिले भर में जनजीवन प्रभावित हुआ। कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं सुबह-सुबह बारिश के कारण अपने काम पर जाने वालों को भी दिक्कत उठानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक बारिश का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। बारिश के बाद अब ठंड बढ़ने की भी उम्मीद है। शनिवार को बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी रही। वहीं बारिश के कारण जिले में कई जगह पर जलभराव की स्थिति बनी रही। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। रानी तालाब, रोहतक रोड, पटियाला चौक, मिनी बाईपास स्थित अंडरपास, भिवानी रोड सहित कई जगह जलभराव रहा।
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जींद का अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को हालांकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री ही बने रहने की उम्मीद है, लेकिन न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके अलावा रविवार या सोमवार से क्षेत्र में धुंध भी गहरा सकती है।
विज्ञापन

प्रदूषण स्तर में हुआ सुधार
तारीख एक्यूआई (पीएम 10)
02 366
03 352
04 331
05 344
06 272
07 132
08 64
मंडी में भीगा धान और कपास
बारिश के कारण जींद की मंडी में रखा गया धान व उचाना की मंडी में रखी गई कपास भीग गई। हालांकि आढ़तियों व किसानों ने तिरपाल से कपास को बचाने का प्रयास किया, लेकिन लगातार चली बारिश के कारण उपज भीग गई।
बिजली के तारों पर गिरा पेड़, दो खंभे टूटे
रात को तेज हवा के साथ आई बारिश के चलते अर्बन इस्टेट में जजपा कार्यालय के पास पार्क से एक पेड़ टूटकर साथ से गुजर रहे बिजली के तारों पर गिर गया। इसके बाद दो खंभे भी टूट गए। इससे अर्बन इस्टेट के काफी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बाधित रही। शनिवार दोपहर तक कर्मचारियों ने बिजली के खंभे दोबारा लगाकर बिजली व्यवस्था सुचारु की।
जिले में बारिश की स्थिति
खंड बारिश (एमएम)
जींद 24
जुलाना 07
नरवाना 40
उचाना 20
पिल्लूखेड़ा 11
अलेवा 28
सफीदों 07
नोट बारिश के आंकड़े शुक्रवार रात व शनिवार शाम पांच बजे तक के हैं।
फसलों को होगा लाभ
बारिश से फसलों को काफी लाभ होगा। रविवार तक मौसम साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद किसान फसलों को आवश्यकता के अनुसार खाद दें। बारिश के बाद यदि खेत में खरपतवार होती है तो निराई-गुड़ाई करें। तापमान गिरने व धुंध गहराने से गेहूं की फसल को लाभ होगा।
विज्ञापन

- डॉ. सुभाष चंद्र, खंड कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें