फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की साइट पर जाकर जानें स्कूलों की कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नए सत्र से दाखिले को लेकर अभिभावक संदेह में रहते हैं। अभिभावक जब अपने बच्चे के स्कूल के बारे में कुछ नकारात्मक बातें पता चलती हैं तो तब तक काफी देर हो चुकी होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल शिक्षा विभाग की ओर से डीएसई साइट पर सभी स्कूलों का ब्योरा अपडेट करता है। साइट पर जिले के सभी मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की जानकारी होती है। इसमें स्कूल के मुखिया से लेकर स्टाफ तक सारा डाटा ऑनलाइन अपडेट होता है। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन कर सकते हैं और उन्हें गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला लेने से रोक सकते हैं। ऐसे में बच्चों का भविष्य अंधकार में जाने से रोका जा सकता है। शिक्षा विभाग ने नए सत्र से गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची भी जारी कर दी है। इससे बच्चों को गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला लेने से रोका जा सके। वहीं शिक्षा विभाग अभी जिले में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की जांच पड़ताल में लगा हुआ हैैैै। इससे और भी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के नाम सामने आ सकते हैं। अभी जिले में 431 प्राइमरी व 211 सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूल हैं। वहीं जिले में लगभग 300 प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूल हैं। इसके अलावा अभी तक जिले में 125 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के नाम सामने आ चुके हैं। ऐसे में अभिभावक गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को लेकर चिंता में दिखाई दे रहे हैं। अब अभिभावकों को स्कूलों की मान्यता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। शिक्षा विभाग डीएसई साइट पर जिले के मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट जारी करता है। ऐसे में अभिभावक साइट पर जाकर मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की कुंडली जान सकते हैं।
विज्ञापन

साइट पर होता है डाटा अपलोड
शिक्षा विभाग डीएसई साइट पर हर स्कूल की पूरी जानकारी अपलोड करता है। साइट पर मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की जानकारी भी अलोड होती है। साइट पर जाकर अभिभावक स्कूलों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे अभिभावक अपने बच्चों को गैर मान्यता प्राप्त स्कूूलों में जाने से रोक सकते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे स्कूल और भी हैं जो गैर मान्यता प्राप्त स्कूल है। शिक्षा विभाग उन स्कूलों पर शिकंजा कसने की कोशिश कर रहा है। अभी तक 125 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के नाम सामने आए हैं। अभी शिक्षा विभाग अपने स्तर पर जांच में जुटा है। ऐसे में और भी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

दलजीत सिंह डीईईओ जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें